संदेश

जीवन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एकाकी जीवन

एकाकी है यह जीवन चिंतन बहुत मनन बहुत पर है सूना बहुत कोई नहीं जिसे समझा सकूँ इस मन की पीड़ा को इस चिंता के विषय को इस मनन के बिंदु को बस छटपटा कर रह जाता हूँ एक अभाव से भर जाता हूँ कि मैं जैसा हूँ वैसा क्यों हूँ क्या मैं स्वयं जैसा होने को हूँ अभिशप्त या है यह स्वयं को समझने की सजा कि- चिंतन है मनन है विचार है पर कोई साथी नहीं जिसे समझा सकूँ ठीक वैसा जैसा मैं हूँ !!!

शैले की जीवनोपयोगी उक्तियाँ

• अधिकार विनाशकारी प्लेग के समान है; जिसे छूता है नष्ट कर देता है । • कविता सुखी और उत्तम मनुष्यों के उत्तम और सुखमय क्षणों का उद्-गार है । • जिस प्रकार एक निराश चोर चोरों को पकड़नेवाला बन जाता है, उसी प्रकार निराश होकर लेखक आलोचक बन जाते हैं । • आत्मा का आनंद कर्मशीलता में है । • कवि दु:खों से सीखते हैं और गीतों से सिखाते हैं । • जितना ही हम अध्ययन करते हैं,उतना ही हमको अपने अज्ञान का आभास होता जाता है । • कवि विश्व के अस्वीकृत व्यवस्थापक हैं । • जीवन अनंतकाल के श्वेत प्रकाश को रंग-बिरंगे शीशे के गुम्बज के सदृश रंग देता है ।

पेड़ और सड़कें

देश की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है । देश में भीड़ बढ़ रही है । लोगों का एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना बढ़ रहा है । यातायात के साधन बढ़ रहे हैं । सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है । शहरों में गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह कम पड़ रही है । एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने वाली सड़कों की चौड़ाई उन पर दौड़ती गाड़ियों की संख्या के हिसाब से कम पड़ने लगी है । ऐसे में विभिन्न हाई-वे को चौड़ा करने का काम शुरु है । सड़कों को चौड़ा करते समय या सड़कों पर फ्लाई-ओवर बनाने के लिए सड़कों के किनारे खड़े वृक्षों को अपने जीवन की आहुति देनी पड़ती है । बहुत सी सड़कों के दोनों ओर यदि पर्याप्त दूरी से पेड़ नहीं लगाए गए थे, तो सड़क चौड़ी करते समय मीलों लम्बी सड़कों के किनारे खड़े हजारों वृक्षों को अपने जीवन से हाथ  धोना पड़ता है । अभी पिछले सालों में चंडीगढ़ दिल्ली हाई वे को चौड़ा किया गया और भीड़ वाली जगहों पर फ्लाई ओवर बनाए गए । प्रशासन या लोक निर्माण विभाग या वन विभाग अथवा किसी भी सरकार ने सड़क चौड़ी करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा कि सड़क चौड़ी किए जाने और फ्लाई-ओवर निर्माण के लिए सड़क के दोनों ओर से जो पेड़ काटे गए, उनकी जगह नए वृक्ष लगाए ज...