संदेश

श्रीनगर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिगड़े हालातों में काश्मीर का दौरा

अभी परसों ही काश्मीर घाटी से लौटा हूँ । कार्यालय के काम से श्रीनगर जाना हुआ । कुल 10 दिन श्रीनगर में रहा । इन 10 दिनों में जहाँ काश्मीर के नैसर्गिक सौंदर्य को देखने का अवसर मिला वहीं दूसरी ओर काश्मीर की वर्तमान स्थिति को देखने व समझने का एक अनुभव भी रहा । श्रीनगर शहर को अब तक आरजू, काश्मीर की कली जैसी फिल्मों और गुल गुलशन गुलफाम जैसे टी.वी. धारावाहिकों या काश्मीर पर बनी डाक्यूमेंटरी फिल्मों में ही देखा था । धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला काश्मीर वस्तुत: स्वर्ग ही है । चारों ओर फैला नैसर्गिक सौंदर्य आँखों को अद्-भूत सुकून और आनंद देता है । श्रीनगर एअर-पोर्ट से निकलते ही जिन सुंदर वादियों, मकानों और सड़कों के दर्शन होते हैं, वे खूबसूरत अहसास देते हैं । यद्यपि मैं श्रीनगर सड़क मार्ग से जाने वाला था, लेकिन घाटी के हालात बिगड़ जाने से जम्मू-श्रीनगर रास्ता बंद कर दिया गया था । इसलिए मुझे जम्मू से श्रीनगर का सफर एअर से करना पड़ा । फिर श्रीनगर पहुँचते ही कार्यालय के कामों व मिटिंग की व्यस्तताओं में डूबा रहा । इस दौरान डल झील और लाल चौक के आस-पास के इलाके में आना जाना लगा रहा । कभी मिटिंग में शाम...