अनुभव और गलत निर्णय
मुल्ला नसरुद्दीन से किसी ने पूछा , "सफलता का रहस्य क्या है?" "सही निर्णय पर काम करना, नसरुद्दीन ने कहा।" "लेकिन सही निर्णय किए कैसे जाते हैं?" "अनुभवों के आधार पर।" "और अनुभव किस प्रकार होते हैं?" नसरुद्दीन ने कुछ सोचा और फिर कहा, "गलत निर्णयों पर काम करके।"